फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi COVID-19 Cases News: highest number of deaths in Delhi for the fifth time due to corona four people are dying every hour

Coronavirus Delhi: कोरोना से पांचवीं बार दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें, हर घंटे चार लोग तोड़ रहे दम

Tue, 17 Nov 2020 11:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi COVID-19 Cases News: highest number of deaths in Delhi for the fifth time due to corona four people are dying every hour
दिल्ली में कोरोना: कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते 24 घंटे में  कोरोना से पांचवीं बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। 99 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, वहीं 3797 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी कम जांच होने की वजह से संक्रमित मरीज भी कम आए।

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटे में 29,821 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 12.73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। वहीं, 3560 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। बीते 10 दिन में कोरोना वायरस से मृत्युदर भी बढ़कर 1.35 फीसदी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,89,202 हो चुकी है। इनमें से 4,41,361 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं संक्रमण की वजह से 7713 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस  से मृत्युदर 1.58 फीसदी है, जबकि संक्रमण दर 8.93 फीसदी है। फिलहाल राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या  40,128 है। इनमें से 26533 सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन पर हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घंटे चार लोगों की कोरोना से मौत 

दिल्ली में स्थिति यह है कि इस माह में हर घंटे चार लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो रही है। आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले दिल्ली में 95 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत हुई है। दिल्ली में एक दिन में यह तीसरा सबसे बड़ा मौत का आंकड़ा है। वहीं पिछले 15 दिन में अब तक दिल्ली में 1103 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान रोजाना दिल्ली में 73.5 लोगों की मौत हुई है। यानि हर घंटे तीन से चार लोग कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। 


पिछले गुरुवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा 104 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई थी। लोगों को डरा देने वाले यह आंकड़ें अभी भी कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहे हैं। तीसरा पीक आने से पहले दिल्ली में रोजाना कम संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे। इसी बीच त्योहार के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। लोगों के व्यवहार को देख लगने लगा कि संक्रमण से अब उन्हें कोई खतरा नहीं है लेकिन फिलहाल के आंकड़ें बताते हैं कि कोरोना वायरस की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। लोगों को पहले से और भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed