रोमांच का सफर: यमुना के नीचे से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी के नीचे अंडरग्राउंड ट्विन टनल बनेगी, जो करीब आधा किलोमीटर लंबी होगी। किसी नदी के नीचे बनने वाली यह देश की पहली टनल होगी।
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत सराय काले खां से मेरठ के बीच चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन के डिजाइन में कुछ तब्दीली की गई है।
नए डिजाइन के तहत सराय काले खां से आनंद विहार स्टेशन तक हाई स्पीड ट्रेन अंडरग्राउंड होकर निकलेगी, जिसके लिए अक्षरधाम मंदिर समेत खेल गांव के नीचे से ट्विन टनल बनाई जाएगी। हाई स्पीड ट्रेन यूरोपियन रेल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जीएसएम से चलेगी।
यात्रियों को मिलेगा स्पीड थ्रिल का मजा
सराय काले खां से मेरठ के बीच चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन की कुल लंबाई 90.205 किलोमीटर है, जिसमें यात्रियों को एलिवेटिड समेत अंडरग्राउंड में स्पीड थ्रिल के अनोखे अनुभव मिलेंगे।
सराय काले खां से आनंद विहार के बीच सबसे लंबी दस किलोमीटर टनल बनेगी, जो कि ट्विन (मतलब एक बड़ी सुरंग से दो ट्रेन निकालने की बजाय छोटी-छोटी दो सुरंग की खुदाई व निर्माण एक साथ किया जाएगा) होगी।
इस नए डिजाइन को शहरी विकास मंत्रालय ने तैयार किया है। दिल्ली सरकार ने इस पर स्वीकृति दे दी है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की स्वीकृति मिलनी बाकी है। जिसके बाद योजना पर कार्य शुरू होगा।
पहली बार होने जा रहा है ये काम
दिल्ली मेट्रो ने फेज 3 में बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के बीच चलने वाली मजेंटा लाइन (पिंक लाइन) पर देश की पहली ट्विन टनल बनाई है, लेकिन वह महज अंडरग्राउंड है। लेकिन हाई स्पीड ट्रेन के लिए बनने वाली अंडरग्राउंड टनल यमुना नदी के नीचे से बनेगी, जो देश के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाएगी।
यह इंजीनियिरिंग की हाईटेक तकनीक का कमाल है। अभी तक अलग-अलग टनल से दिल्ली मेट्रो ने अंडरग्राउंड ट्रेन को निकालने में सफलता हासिल की है, लेकिन ट्विन टनल से इतिहास रचा।
ट्विन टनल बनने से ट्रेन अप एंड डाउन अलग-अलग निकलती है, जिससे स्पीड पर ब्रेक नहीं लगाना पड़ता है। साथ ही जमीन के ऊपर वाइबरेशन (कंपन) भी कम हो जाता है, जिससे आसपास की इमारतों को कोई खतरा नहीं रहता है।
हाई स्पीड ट्रेन के कुल 17 स्टेशनों में सात स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि अन्य एलिवेटिड। यूपी बॉर्डर के अंदर मेरठ के शताब्दी नगर, एचआरएस चौक, बेगमपुल व नौचंदी और दिल्ली के सराय काले खां व आनंद विहार अंडर ग्राउंड होंगे।