फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Speed ??Metro will change Ghaziabad

हाईस्पीड मेट्रो से बदलेगी जिला गाजियाबाद की पहचान

Thu, 06 Feb 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Feb 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
High Speed ??Metro will change Ghaziabad

अब तक अपराध और तमाम गोरखधंधों के लिए बदनाम जिला गाजियाबाद को हाईस्पीड और मेट्रो विकास की ऐसी गति देंगी कि पुराना सारा इतिहास ही बदल जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ तक हाईस्पीड न केवल सफर आसान करेगी, बल्कि राजनगर एक्सटेंशन से लेकर पाइपलाइन रोड तक का नजारा बदल जाएगा। मेट्रो विस्तार से दिलशाद गार्डन से लेकर नया बस अड्डा तक नए उद्योगों की बयार बहेगी।
विज्ञापन


सेकेंड फेज मेट्रो विस्तार के साथ ही रूट के इलाकों का कायाकल्प शुरू हो जाएगा। परंपरागत औद्योगिक इकाइयों की जगह मॉल्स और मल्टीप्लेक्स की श्रंखला खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी-विदेशी फूड ज्वाइंट्स, आउटलेट्स, बड़े-बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट से शहर का करीब 10 से 12 किलोमीटर का हिस्सा चमक जाएगा।

मेट्रो बदल देगी 12 किलोमीटर का क्षेत्र
हिंडन किनारे से लेकर दिलशाद गार्डन तक जीटी रोड के किनारे कई औद्योगिक इकाइयां या तो बीमार हैं या फिर घाटे में चल रही हैं। इन इकाइयों का लैंड यूज चेंज होगा। इन पर मॉल्स-मल्टीप्लेक्स बनेंगे। कई इकाइयों की जमीन पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट भी खड़े होंगे।

मेट्रो के जरिए दिल्ली, एनसीआर आवागमन सहज होने से व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। एक अनुमान के मुताबिक इस रूट पर करीब दो दर्जन मॉल्स, इतने ही मल्टीप्लेक्स, बड़ी कंपनियों के शोरूम आदि प्रोजेक्ट होंगे।

इस रूट पर प्रस्तावित मेट्रो के सातों स्टेशन पर बड़े-बड़े फूड प्लाजा खुलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह रूट शहर का कायाकल्प करने वाला है।

ऐसे होगा बदलाव
हाईस्पीड आनंद विहार से हिंडन किनारे से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से गुजरेगी। नए एलाइनमेंट में इसका एक स्टेशन राजनगर एक्टेंशन होता, ताकि यहां की बड़ी आबादी को हाईस्पीड ट्रेन का लाभ मिले।

हाईस्पीड की सुविधा मिलते ही न केवल राजनगर एक्सटेंशन, बल्कि जीडीए द्वारा पाइपलाइन के आसपास प्रस्तावित 2500 एकड़ में मेगा सिटी के निवासियों को भी लाभ मिलेगा।


नार्दर्न पेरीफेरल किनारे बसने वाली आईटी सिटी, मल्टीनेशनल कंपनियों के वेयरहाउसेस, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी हाईस्पीड का लाभ मिलेगा। ऐसे में यहां आवासीय और व्यावसायिक विकास तेज होगा।

मेट्रो रूट का दौरा
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा प्रोजेक्ट पर डीएमआरसी ने काम शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएमआरसी द्वारा सेकेंड फेज मेट्रो के लिए नियुक्त किए गए प्रोजेक्ट ऑफिसर एके श्रंगारिया ने मेट्रो रूट का निरीक्षण किया। जीडीए सीएटीपी एससी गौड़ उनकेसाथ रहे। श्रंगारिया ने जीडीए आकर सचिव आरके सिंह ने भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed