फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed car crushes three people in Delhi one dead

दिल्ली में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, शादी में बैंड बजाने का काम करते थे सभी

Sat, 14 Dec 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 09:03 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल बैंड पार्टी में काम करते हैं। वे शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घायलों की पहचान अनीस (50) और वकील (45) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
High speed car crushes three people in Delhi one dead
दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के दयालपुर इलाके में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अदनान (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल बैंड पार्टी में काम करते हैं। वे शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घायलों की पहचान अनीस (50) और वकील (45) के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार चालक की पहचान सादतपुर निवासी दीपक (23) के रूप में हुई है। अदनान अपने परिवार के साथ चंदू नगर में रहता था। परिवार में उसके पिता नईम, मां जरीना, एक बहन और दो भाई हैं। अदनान अपने पिता के साथ ही बैंड-बाजे का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात वह अपने कर्मचारी अनीस और वकील के साथ यमुना विहार से एक शादी में बैंड बजाकर चंदू नगर स्थित कार्यालय आ रहे थे। शेर पुर चौक के पास जैसे पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार फुटपाथ पर चढ़ गई। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चालक को मौके से दबोच लिया। अगले दिन शाम में अदनान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके दो कर्मचारी अनीस और वकील का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed