फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Rise Buildings to be built in Faridabad Highway

फरीदाबाद में भी हाइवे किनारे बन सकेंगी हाईराइज बिल्डिंग, अगले सप्ताह खुलेगी ग्रुप हाउसिंग विंडो

Sat, 27 Oct 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
High Rise Buildings to be built in Faridabad Highway
manohar lal khattar
सरकार के चार साल पूरे होने पर चुनावी तैयारियों का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन को सस्ते घर देने का वादा दोहराते हुए अगले सप्ताह से 60 दिन के लिए ग्रुप हाउसिंग विंडो खोलने तथा टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) नीति को अगले तीन माह का विस्तार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


टीओडी के तहत अब फरीदाबाद, करनाल समेत अन्य शहरों में भी मेट्रो व हाईवे के किनारे हाईराइज बिल्डिंग बनाने का रास्ता साफ हो सकेगा। अभी तक केवल गुरुग्राम में ही मेट्रो व हाईवे किनारे टीओडी पॉलिसी के तहत निर्माण हुए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित एक होटल में आयोजित ‘राइजिंग हरियाणा-अफोर्डेबल हाउसिंग एंड हरेरा समिट’ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। देर शाम उन्होंने सेक्टर-86 के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा फिल्म नीति का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रुरुग्राम में पीपीपी मोड पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने जमीन अधिग्रहण के बदले फ्लोर एरिया रेश्यो समान देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, इस कारण अब उसे दोगुना किया जा रहा है। उन्होंने बिल्डरों से ग्रुप हाउसिंग का फायदा उठाते हुए अर्फोडेबल हाउसिंग टाउनशिप बनाने की बात कही।


केएमपी बनेगा इकॉनोमिक कॉरिडोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के दोनों ओर 5-5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पांच नए शहर बसाए जाएंगे। साथ ही नए इकॉनोमिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जोकि उत्तर भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा। इससे राजधानी दिल्ली पर भी जनसंख्या का दबाव कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed