फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court seeks response on admission of Christian students in St. Stephen

दिल्लीः सेंट स्टीफन में ईसाई छात्रों के दाखिले पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Tue, 24 Sep 2019 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
High court seeks response on admission of Christian students in St. Stephen
st stephen college - फोटो : फाइल फोटो

हाईकोर्ट ने ईसाई छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया पर दिल्ली विश्वविद्यालय व सेंट स्टीफन कॉलेज से जवाब मांगा है। सेंट स्टीफन कालेज के तीन प्रोफेसर ने पुनर्विचार याचिका दायर कर कॉलेज की दाखिला साक्षात्कार समिति में सुप्रीम काउंसिल के ईसाई सदस्य को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। इस याचिका को एकल पीठ ने खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंडपीठ ने इस याचिका पर दिल्ली विश्वविद्यालय, सेंट स्टीफन कॉलेज, इसके प्रिंसिपल व सुप्रीम काउंसिल तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को नोटिस जारी कर 16 अक्तूबर तक जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


पेश पुनर्विचार याचिका दायर कर एकल पीठ के 11 जुलाई के फैसले को चुनौती दी गई है। एकल पीठ ने सुप्रीम काउंसिल के सदस्य को साक्षात्कार पैनल में शामिल किए जाने की आपत्ति को दरकिनार कर याचिका खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट स्टीफन कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल एक उच्च समिति है और इसका दर्जा शासकीय समिति से भी ऊपर है। इसमें चर्च ऑफ नार्थ इंडिया व उसके द्वारा नामित किए गए सदस्य होते हैं। 

याचिका दायर करने वाले प्रोफेसरों एनपी ऐशले, अभिषेक सिंह व नंदिता नारायण शासकीय समिति के सदस्य है और इन्होंने दाखिला प्रक्रिया में चर्च के हस्तक्षेप को चुनौती दी है। इनका कहना है कि यह इस संस्थान के नियमों के खिलाफ है। 


इस याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम काउंसिल ने 12 मार्च को बैठक कर साक्षात्कार समिति में अपने या शासकीय समिति की ओर से एक अतिरिक्त ईसाई सदस्यों को शामिल करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed