फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court said pregnant women cannot wait for Corona investigation

हाईकोर्ट ने कहा, कोरोना जांच के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं गर्भवती

Thu, 09 Jul 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2020 05:59 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने कहा-महिलाों का अनुरोध तत्काल माना जाए
  • पीठ ने कहा गर्भवती महिलाएं जांच के लिए 5-6 दिन नहीं कर सकतीं इंतजार

विज्ञापन
High court said pregnant women cannot wait for Corona investigation
दिल्ली उच्च न्यायालय (फाइल फोटो)

विस्तार

हाईकोर्ट ने गर्भवती महिलाओं की कोविड-19 जांच में तेजी लाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली सरकार को फिर से निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की जांच के अनुरोध को तत्काल माना जाना चाहिए और नतीजे जल्द घोषित किए जाने चाहिए। हालांकि दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करने से पहले कोविड-19 जांच जरूरी नहीं है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं की जल्द कोविड-19 जांच का अनुरोध मानने, नमूने लेने और नतीजा घोषित करने के बीच लंबा समय नहीं होना चाहिए। अदालत ने कहा कि जो गर्भवती महिलाएं प्रसूति के लिए जा रही हैं, वे जांच और नतीजे के लिए पांच-छह दिन इंतजार नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पीठ से कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी परामर्श के तहत जांच का परिणाम एक घंटे के अंदर घोषित कर दिया जाना चाहिए। हालांकि सरकार ने जांच के लिए अनुरोध को पूरा करने की समय सीमा पर कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीठ ने सरकार से पूछा कि गर्भवती महिला को भर्ती करने के लिए क्या रैपिड जांच से निगेटिव आई रिपोर्ट स्वीकार्य है या आरटी-पीसीआर जांच करानी जरूरी है। हालांकि इससे पहले दिल्ली सरकार ने पीठ को आश्वासन दिया था गर्भवती महिला की कोविड-19 जांच भर्ती होने के बाद भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed