फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court directs DUSU election candidates to clean DU campus and repaint walls

डूसू चुनाव: डीयू परिसर को साफ कर दीवारों को फिर से रंगें, हाईकोर्ट ने उम्मीदवारों को दिया निर्देश

Wed, 23 Oct 2024 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Oct 2024 04:58 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने 27 सितंबर को हुए डूसू चुनाव में उतरने वाले 16 छात्रों को पक्षकार बनाया। साथ ही, उन्हें 28 अक्तूबर को पेश होने को कहा है।

विज्ञापन
High Court directs DUSU election candidates to clean DU campus and repaint walls
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोपी उम्मीदवारों से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर को साफ करने व दीवारों को फिर से पेंट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि परिसर अब भी चुनाव के दौरान छात्र संघों के चुनावी ज्यादती से उबर नहीं पाया है और काफी गंदा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने 27 सितंबर को हुए डूसू चुनाव में उतरने वाले 16 छात्रों को पक्षकार बनाया। साथ ही, उन्हें 28 अक्तूबर को पेश होने को कहा है। साथ ही, अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा कि साफ-सफाई का काम छात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय या कॉलेज के सहयोग से करें।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के आग्रह पर पीठ ने भानु प्रताप सिंह, रौनक खत्री, यश पंवार, ऋषभ चौधरी, लोकेश चौधरी, यश नांदल, राहुल सिंह डेढा, अमन कपासिया, दीपिका झा, शिवम मौर्य, हिमांशु नागर, आर्यन मान, ऋषिराज सिंह, राहुल झांसला और प्रियांशु चौधरी को पक्षकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि मुख्य तौर पर इन उम्मीदवारों ने परिसर को गंदा किया है। पीठ ने इन उम्मीदवारों से विश्वविद्यालय और कॉलेज के सहयोग से सभी पोस्टर, भित्तिचित्र हटाने और दीवारों को फिर से रंगने का निर्देश दिया। उसने डीयू को नए पक्षकारों को व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए सूचित करने को कहा। पीठ ने इसके साथ ही अपनी चेतावनी को भी दोहराया।


कई कॉलेज की चहारदीवारी को रंगा नहीं गया
पीठ ने कहा कि उत्तरी और दक्षिणी दोनों परिसर चुनाव के दौरान हुए नियमों के उल्लंघन का दंश झेल रहे हैं। वे अब भी काफी गंदे दिख रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि बड़ी संख्या में पोस्टर, होर्डिंग, बैनर व भित्तिचित्र हटाए नहीं गए हैं। कई कालेज की चहारदीवारी को अभी तक रंगा नहीं गया है। कोर्ट ने उसके साथ ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम और डीयू को नई स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया और सुनवाई 28 अक्तूबर को तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed