{"_id":"5df7e88c8ebc3e87b2708dbc","slug":"high-court-asks-for-progress-report-of-investigation-on-rape-accused-dati-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने मांगी दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज पर जांच की प्रगति रिपोर्ट, सुनवाई 6 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने मांगी दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज पर जांच की प्रगति रिपोर्ट, सुनवाई 6 जनवरी को
Tue, 17 Dec 2019 01:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज के खिलाफ जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि वह जांच रिपोर्ट दैनिक रूप से पेश करे। इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट ने दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के मामले में सुनवाई करते हुए सीबीआई की खिंचाई भी की। उल्लेखनीय है कि दाती महाराज पर उसकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत चार्जशीट फाइल की थी।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में न सिर्फ दाती महाराज, बल्कि उसके अन्य सेवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। दाती महाराज के खिलाफ 7 जून 2018 को शिकायत दी गई थी। 11 जून 2018 को मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में दाती महाराज को मार्च 2019 में दिल्ली की साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि दाती को दिल्ली से बाहर जाने के लिए उसकी इजाजत लेनी होगी। साथ ही, अधिकारियों के बुलावे पर उसे हर बार मौजूद रहना होगा।