फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hide Religion for making friendship then got marriage after change religion in noida

धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद की शादी, पत्नी से कुकर्म और अपनी ही बेटी से करता रहा अश्लीलता

Tue, 08 Jan 2019 05:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Jan 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
hide Religion for making friendship then got marriage after change religion in noida
डेमो - फोटो : डेमो

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाली मूलरूप से बरेली की महिला ने वहीं के एक युवक पर संगीन आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि युवक धर्म छिपाकर तीन साल तक लिव-इन में रहा और बेटी होने के बाद धर्म और नाम परिवर्तन कराकर निकाह किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता से कुकर्म करता रहा और उसकी आठ माह की बच्ची से भी अश्लील हरकत करता था। इसके बाद आरोपी महिला से नकदी-आभूषण लूटकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गौड़ सिटी सोसायटी में किराये पर रहने वाली महिला का कहना है कि तीन साल पहले उसकी पहचान बरेली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले दिलशाद सकलैनी से हुई थी।

आरोप है कि दिलशाद ने अपना नाम व धर्म बदलकर महिला को बताया और दोस्ती कर ली। आरोपी ने धीरे-धीरे पहचान बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर लिव-इन में रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखा रखने और कपड़े उतारने का भी आरोप

आठ माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी परिवार को मारने की धमकी देकर 12 सितंबर, 2018 में धर्म और नाम परिवर्तन कराकर पीड़िता को ग्रेनो वेस्ट में ले आया। तब से पीड़िता यहां सोसायटी में रह रही थी।

अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने यहां उससे धमकी देकर कुकर्म किया और बच्ची से अश्लीलता की। आरोपी ने एक माह पहले बंदूक दिखाकर उससे दहेज में रुपये की मांग करने का दबाव बनाया, न देने पर आरोपी डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।  

भूखा रखने और कपड़े उतारने का भी आरोप
पीड़िता ने एफआईआर में और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे भूखा रखा और अपने समाज के सामने उसके कपड़े उतारकर बेइज्जत किया। आरोपी से संबंध रखने के कारण पीड़िता से उसके परिवार व रिश्तेदारों ने भी नाता तोड़ दिया।

मालिक ने काटी फ्लैट की बिजली

पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत उसने 7 दिसंबर को बिसरख कोतवाली में दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में से बच्ची से अश्लीलता की बात हटाने के लिए कहा।

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में 28 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर, किराया नहीं दे पाने के कारण फ्लैट मालिक ने उसकी बिजली काट दी। वह दूध का भी बिल नहीं भर पाई है। मालिक फ्लैट खाली करने के लिए दबाव बना रहा है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम बरेली स्थित आरोपी के घर पर भी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।- पीयूष सिंह, डीएसपी, ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed