फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hi-tech vehicle theft gang busted in Delhi-NCR 12 luxury cars recovered

ऐसे पार करते थे कार: दिल्ली-NCR में हाईटेक तरीके से वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 12 लग्जरी कारें बरामद

Mon, 27 Mar 2023 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

जांच में पता चला कि बदमाश वाहनों की चोरी कर उसे बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले अमजद रजा खान को बेच देता था। पुलिस टीम पूर्वी चंपारण में छापेमारी कर खरीदार अमजद राजा खान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Hi-tech vehicle theft gang busted in Delhi-NCR 12 luxury cars recovered
दिल्ली में बड़े कार चोर गिरोह का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने दिल्ली व एनसीआर से हाईटेक तरीके से वाहनों की चोरी कर उसे बिहार के रास्ते उत्तर पूर्वी राज्यों में बचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली से दो वाहन चोरों को पकड़ने के बाद इनके निशानदेही पर बिहार और अरुणाचल प्रदेश से दो खरीदारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 12 लग्जरी कारें और एक बाइक बरामद की है। साथ ही इनके कब्जे से तीन पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने साढ़े तीन सौ चाबी, प्रोग्रामिंग मशीन, चाबी बनाने की मशीन और तीन वॉकी टॉकी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान झज्जर हरियाणा निवासी सुनील और नजफगढ़ निवासी मंजीत के रूप में हुई है। द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा द्वारका जिले में वाहनों की चोरी के मामले की जांच कर रही थी। पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद बदमाशों की पहचान करने के बाद उन पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान 9 मार्च को वाहन चोरी करने वाले सुनील के द्वारका सेक्टर 26 के बाजार में चोरी की इग्निस कार के साथ मौजूद होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम वहां दबिश देकर सुनील और उसके साथी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो पिस्टल और दस कारतूस मिले। जांच में पता चला कि कार को सफदरजंग एन्कलेव इलाके से चुराई गई थी। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली एनसीआर की विभिन्न लग्जरी कार चोरी की घटनाओं में शामिल होने का खुलासा किया। उनके खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी की पांच लग्जरी कारें बरामद कर ली।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि बदमाश वाहनों की चोरी कर उसे बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले अमजद रजा खान को बेच देता था। पुलिस टीम पूर्वी चंपारण में छापेमारी कर खरीदार अमजद राजा खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और चोरी की एक स्विफ्ट कार बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि आसानी से पैसा कमाने के लिए वह सुनील से चोरी की कई कारें खरीदी और कई लग्जरी कारों को अरुणाचल निवासी नकलम बिसई को बेच दिया। पुलिस की टीम अरुणाचल प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर नकलम बिसई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन ब्रेजा कारें बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है। कारोबार के दौरान वह अमजद राजा खान के संपर्क में आया। उसने उसे ट्रैवल एजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए कम कीमत पर चोरी के वाहन खरीदने के लिए कहा। उसने बताया कि वह अमजद को रंग और मॉडल वाली कारों की डिमांड बता देता था और फिर उसकी तरह की कार मिलने पर खरीद लेता था। उसने अबतक चार कारें खरीदी हैं।

पुलिस से बचने के लिए बदमाश वॉकी टॉकी पर करते थे बात
जांच के दौरान बदमाशों के पास से तीन वॉकी टॉकी मिला है। बदमाशों ने बताया कि मोबाइल के इस्तेमाल से पकड़े जाने का डर रहता है। पुलिस बदमाशों के मोबाइल को सर्विलांस रखती है, जिससे वह आसानी से पकड़े जाते हैं। इससे बचने के लिए वह वॉकी टॉकी पर ही बात करते थे। इसके साथ ही बदमाशों ने बताया कि वह वाहनों की चोरी करने के लिए हाईटेक तरीके अपनाते थे। वह सबसे पहले बाइक से उन लग्जरी वाहनों की रेकी करते थे, जिसकी चोरी करनी होती थी। वह ग्राहकों के डिमांड पर चोरी करते थे। कार की पहचान करने के बाद उसकी चोरी करने के लिए वह अपने साथ साढ़े तीन सौ चाबी, कई कार में प्रोग्रामिंग होता है, इसके लिए अपने साथ करीब डेढ़ लाख कीमत की प्रोग्रामिंग मशीन और जीपीएस सिस्टम को रोकने के लिए जैमर का इस्तेमाल भी करते थे।

मेरठ के वाहन चोर के मार्फत बिहार के खरीदार से की जान पहचान
बदमाश सुनील ने बताया कि उस पर डकैती, वाहन चोरी और आबकारी अधिनियम के 12 मामले दर्ज हैं। वाहनों की चोरी के दौरान वह मेरठ निवासी वसीम के संपर्क में आया, जो लग्जरी वाहनों की चोरी में शामिल था। वसीम के जरिए वह बिहार के अमजद रजा खान के संपर्क में आया और फिर उसके जरिए उत्तर पूर्वी राज्यों असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में चोरी की वाहन को बेचने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed