{"_id":"62374da10590f019236cd8e4","slug":"heroin-worth-rs-20-lakh-recovered-from-woman-smuggler-30-cases-registered-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी में महिला गिरफ्तार: 20 लाख रुपये का मामला बरामद, आरोपित दर्ज हैं 30 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करी में महिला गिरफ्तार: 20 लाख रुपये का मामला बरामद, आरोपित दर्ज हैं 30 मामले
Sun, 20 Mar 2022 09:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:22 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला मादक द्रव्य की तस्करी में पहले से लिप्त है। महिला पर मादक द्रव्य अधिनियम के दो मामले, आबकारी के 27 मामले और एक जुआ का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर थाना पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की है। पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी सुरेखा (49) के रूप में हुई है। जिला पुलिस मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करती है। इसके लिए पुलिस टीम लगातार इलाके में गश्त करती है।
विज्ञापन
19 मार्च को उत्तम नगर थाने में तैनात सिपाही विकास और महिला सिपाही प्रियंका इलाके में गश्त कर रही थी। श्मशान घाट के पास पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने पीछा कर महिला को दबोच लिया। तलाशी लेने के बाद उसके पास से 23 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला मादक द्रव्य की तस्करी में पहले से लिप्त है। महिला पर मादक द्रव्य अधिनियम के दो मामले, आबकारी के 27 मामले और एक जुआ का मामला दर्ज है। पुलिस महिला से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई करने वाले की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।