फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heroin network spanning from Naxal-affected areas of Jharkhand to Delhi unearthed; 7 arrested with heroin worth

Delhi NCR News: झारखंड के नक्सल इलाके से दिल्ली तक फैले हेरोइन नेटवर्क का खुलासा, 60 करोड़ की हेरोइन संग 7 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
-लखनऊ में चल रही थी हेरोइन बनाने की फैक्टरी, तीन राज्यों में छापे
विज्ञापन

-करीब 60 करोड़ रुपये की 8.128 किलो हेरोइन, 12.81 लाख रुपये नकद और तीन वाहन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने झारखंड के नक्सल प्रभावित चतरा जिले से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक फैले एक बड़े हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.128 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही 12.81 लाख रुपये नकद और तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि इस नेटवर्क की जड़ें झारखंड के चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती से जुड़ी थीं। चतरा निवासी प्रकाश कुमार अपनी जमीन पर अवैध रूप से अफीम उगाता था और कच्ची अफीम की सप्लाई उत्तर प्रदेश के आरोपियों को करता था। वहां से इसे हेरोइन में बदलकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में पहुंचाया जाता था।
बेगमपुर से शुरू हुई कार्रवाई, लखनऊ पहुंची पुलिस : 16 सितंबर को बेगमपुर इलाके में लक्ष्मण हुड्डा को 300 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। अगले दिन हरियाणा के सोनीपत से अनिल उर्फ भोला गिरफ्तार हुआ, जिसके पास से 501 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों की पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची। 4 अक्तूबर को जानकीपुरम स्थित हेरोइन बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा गया। यहां से 6.275 किलोग्राम तैयार हेरोइन के साथ रसायन और उपकरण बरामद हुए। फैक्टरी में काम करने वाले बबलू को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि इकाई के मालिक रुकसार अली उर्फ राजू को बाद में पकड़ा गया।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं से भी गिरफ्तारियां, सप्लाई चेन टूटी : इसके बाद बरेली से अजाज अहमद को गिरफ्तार किया गया। वह रुकसार अली को कच्ची अफीम की आपूर्ति करता था। उसके पास से 501 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। 16 अक्तूबर को बदायूं से मोहम्मद अजहर को गिरफ्तार किया गया। वह अजाज अहमद को अफीम और हेरोइन की सप्लाई करता था। उसके पास से 551 ग्राम हेरोइन, 9.81 लाख रुपये नकद और एक कार जब्त की गई। इस प्रकार झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में फैले पूरे सप्लाई चेन को तोड़ दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में और कड़ियों का खुलासा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article