{"_id":"d859c48037da9998caa46f3c0b201dec","slug":"here-got-jaguar-in-few-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां कुछ हजार में मिल गई ‘जगुआर’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां कुछ हजार में मिल गई ‘जगुआर’
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो में जगुआर, शेवरले, हार्ले डेविडसन, होंडा समेत तमाम अन्य नामी कंपनियों की कार और बाइक के साथ-साथ इनसे जुड़ी ऐक्सेसरीज भी मौजूद हैं। ब्रांड के दीवाने इन्हें यादगार के तौर पर खरीद रहे हैं। शर्ट की कफ लिंक, जैकेट, दस्ताने से लेकर की चेन तक मौजूद है।
विज्ञापन
इनसे भी खास हैं छोटी छोटी कारें जो बड़े ब्रांड की हू ब हू हैं। इनका लुक, कलर और स्लाइट असली कार जैसा ही है। इन्हें मेले में खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कई लोग कहते हैं, ‘जगुआर न सही उसकी मिनिएचर ही सही।’ इन छोटी कारों की कीमत साढ़े चार हजार से लेकर 25 हजार तक है।
विज्ञापन
हॉल नंबर-14 में टाटा मोटर्स जेएलआर मोटर्स कंपनी (जगुआर) ने अपनी महंगी से महंगी कारों का प्रदर्शन किया। करोड़ों की कार का दीदार करने वाले उन शौकीन लोगों के कदम जगुआर के उस स्टॉल पर ठहर जा रहे थे जहां जगुआर का 18 हजार रुपये वाली हंक ड्राइविंग जैकेट, 47 हजार रुपये कीमत वाली स्पोर्ट्स घड़ी, साढ़े चार हजार वाली छोटी शोपीस कार बेची जा रही था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं स्टॉल पर जैकेट खरीदने वाले लखनऊ निवासी आदित्य अरोड़ा ने बताया कि उनके पास जगुआर एक्सएफ मॉडल है। हाल ही में वह दुबई घूमने भी गए थे। वहां पर उन्होंने इस जैकेट की काफी खोज की मगर वह उन्हें नहीं मिली। उन्होंने बताया कि यहां पर जैकेट ही नहीं कफ लिंक से लेकर कैप व टी शर्ट तक की सैकडों वेरायटी है।