{"_id":"57d836e74f1c1beb5bd4810c","slug":"hen-open-the-window-of-the-diesel-cab-in-delhi-will-permit-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर खुली डीजल टैक्सी की खिड़की, शर्तों पर मिलेगा परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर खुली डीजल टैक्सी की खिड़की, शर्तों पर मिलेगा परमिट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने लंबी पाबंदी के बाद फिर से डीजऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) डीजल टैक्सी की खिड़की खोल दी है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बीते छह माह से अधिक समय से यह परमिट जारी करने पर रोक थी। हालांकि, नए परमिट के दरवाजे खोले जाने व उसमें लगाई गई नई शर्तों से ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट एसोसिएशन खुश नहीं है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा एआईटीपी के नए परमिट के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है। इस बार आवेदकों को परमिट लेने के साथ एक अंडरटेकिंग देनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
फिर कोर्ट जाने की तैयारी में एसोसिएशन
कोर्ट
- फोटो : file photo
उसमें कहना होगा कि वह दिल्ली में प्वाइंट टू प्वाइंट सर्विस नहीं देंगे। वह ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें अधिकतम कार्रवाई परमिट रद्द करने तक की है।
परिवहन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी नए आदेश में हवाला दिया है। परमिट लेने वाले सीमित समय के लिए वाहन का प्रयोग करेंगे।
वह दिल्ली में प्वाइंट टू प्वाइंट सेवाएं नहीं देंगे।
उधर, दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि यह आदेश व शर्तें हमारे हित में नहीं है। हम नए परमिट के लिए आवेदन नहीं करेंगे। वे फिर से कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।