{"_id":"6967d1ea0e031dcf58087748","slug":"helpline-number-has-been-started-for-live-disease-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-120228-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लिवर संबंधी बीमारी की जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लिवर संबंधी बीमारी की जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
-आईएलबीएस के 16 वें स्थापना दिवस पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज ने अपने 16वें स्थापना दिवस पर हेल्पलाइन नंबर शुरू किया। बुधवार को शुरू इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए लिवर संबंधी बीमारियों का परामर्श लिया जा सकेगा। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने लिवर ज्ञान हेल्पलाइन को लांच किया। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों का भी शुभारंभ किया।
इसमें द दिल्ली मॉडल: हेल्दी लिवर, हेल्दी दिल्ली और हेपेटोलॉजी की सामान्य उपचार प्रक्रियाओं पर आधारित हैंडबुक का भी स्वास्थ्य मंत्री ने शुभारंभ किया। मंत्री ने बताया कि लिवर ज्ञान हेल्पलाइन नंबर 1800115354 टोल फ्री नंबर लोगों के लिवर स्वास्थ्य से संबंधित मार्गदर्शन, तेजी से सुनवाई और तकनीकी सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी लिवर मरीज इलाज की लंबी प्रक्रिया या लंबे और कठिन महीनों तक चलने वाली डायलिसिस की प्रक्रिया को करीब से देखता है, वह समझ सकता है कि पीड़ितों के परिवारों पर कितना बड़ा शारीरिक और मानसिक बोझ पड़ता है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हमारे नागरिकों को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। उन्होंने आईएलबीएस और निदेशक की सराहना की। निदेशक डॉक्टर एस.के सरीन ने कहा कि यह टोल फ्री नंबर मरीजों के लिए लाभप्रद है।
ईडब्ल्यूएस कोटा बढ़ाने का किया आग्रह
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यहां पर ईडब्ल्यूएस कोटा बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक वंचित परिवार गुणवत्तापूर्ण उपचार बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकें। चाहे बेड की क्षमता बढ़ाना, मरीज से जुड़ी सेवाओं को और सुधारना हो या अस्पतालों में स्वच्छता और अनुशासन को और ज्यादा मजबूत करना हो। वहीं इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एस.के सरीन ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि पिछले साल संस्थान में 160000 से अधिक लोग आए। जबकि 11 हजार से ज्यादा इमरजेंसी केस आए और 162 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए।