फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Helpline number for north east people in gudgoan

हेल्पलाइन पर उत्तरपूर्वियों को डराती है पुलिस

Mon, 03 Nov 2014 02:33 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Helpline number for north east people in gudgoan

उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगों पर बढ़ते अत्याचार को देखते हुए गुड़गांव में शुरू हुई हेल्पलाइन नंबर के दुरुपयोग होने का मामला सामने आया है। कई उत्तर पूर्वी लोगों की शिकायत है कि हेल्पलाइन पर फोन करने पर किसी सहायता के बजाए पु्लिस वाले डराते हैं।

विज्ञापन


हेल्पलाइन के खुलने के पहले दिन ही 30 शिकायतें आई है। लेकिन इस हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता बड़ी ही निराशाजनक रही है। हेल्पलाइन नंबर (0124)2301559 का शुरूआत डायरेक्टर के आदेश पर 15 अक्टूबर को दो युवाओं पर हमले के बाद किया गया।
विज्ञापन


दरअसल 15 अक्टूबर के नांगालैंड के दो युवाओं को बुरी तरह से मारा पीटा गया था। हेल्पलाइन की शुरूआत पिछले मंगलवार की गई थी। लेकिन शुरूआत के लगभग एक सप्ताह में गुड़गांव के शहरों से सटे गांव सिकंदरपुर,चकरपुर और नाथुपुर में लोगों के व्यवहार में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया है। जबकि यहां बड़ी संख्या में उत्तर पूर्व के लोग रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से किया जाता है दुर्व्यवहार

Helpline number for north east people in gudgoan

उत्तर पूर्व के सहयोग केंद्र और हेल्पलाइन के प्रबंधक मैथ्यु कामई ने कहा उत्तर पूर्व से आए हुए लोगों को यहां के रहन सहन में रहने काफी परेशानी होती है क्योंकि उनके रहन सहन और यहां के रहन सहन में बड़ी भिन्नता है। खासकर महिलाओं को सामनता की नजर से नहीं देखा जाता और उनकी रहन सहन की वजह से उन्हें बुरा भला भी कहा जाता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशान‌ी उत्तर पूर्व के लोगों को यहां की बोली को लेकर होती है ।‌जिसके कारण से लोगों को यहां रहने में परेशानियां आती हैं।

अरूणाचल प्रदेश का रहने वाले चिकलोंड चकम गुड़गांव के चकरपुर में अपने भाई के साथ रहता है। चिकलोंड़ को हेल्पला‌इन क‌ी बारे बढ़ा कम जागरूकता है, लेकिन उसने हेल्पलाइन के होने वाली परेशानियों के बारे में चिंता व्यक्त की।


चिंकलोंड़ ने कहा कि कोई हेल्पलाइन के लिए कार्यरत लोग न ही अंग्रेजी समझ पाते है और न ह‌ी हमारी भाषा समझ पाते हैं। इसके अलावा यहां की पुलिस की बात करने का तरीका तो लोगों को भयभीत कर दें। यहीं सारी चीजें हमें पुलिस तक जाकर ‌अपनी बात रखने में भी मन में डर पैदा कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed