फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   helpline for pulse polio campaign

हेल्पलाइन: अब फोन घुमाइए, पोलियो ड्रॉप पिलाइए

Wed, 19 Feb 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
helpline for pulse polio campaign

गुड़गांव में पल्स पोलियो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की शुरुआत की गई है। हेल्पलाइन पर संपर्क करके पल्स पोलियो अभियान से जुड़ी टीमों को अपनी सुविधानुसार घर बुलाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सकती है।

विज्ञापन


23 फरवरी से गुड़गांव में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान को सफल बनाने के उपायों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान 26 फरवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान को पहले की अपेक्षा और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9717559006, 9416200109 उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही 0124-2322412 पर भी संपर्क किया जा सकता है। फोन कॉल्स पर मोबाइल टीमें घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुड़गांव में वर्ष 2008 से पोलियो का कोई भी केस सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को जिले में विभिन्न बूथों पर दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed