इंडिया गेट पहुंचे 1 लाख लोग, कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसी एंबुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल का पहला दिन होने के चलते आज दिल्ली के लगभग 1 लाख लोग इंडिया गेट पर पहुंचे हैं, ऐसे में इंडिया गेट जाने वाली सभी सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।
गौरतलब है कि नए साल पर लोग बड़ी संख्या में इंडिया पर घूमने जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि आज करीब 1 लाख लोग वहां पहुंचेंगे और ट्रैफिक जाम लग सकता है।
अब ट्रैफिक जाम की वजह से इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते पूरी तरह जाम हो गए हैं और इसी में एक एंबुलेंस भी फंस गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से गुजारिश की है कि वह इंडिया गेट जाने वाली सड़कों से बचें और कोई दूसरा रूट लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचे वरना जाम में फंसना पड़ सकता है।
वहीं घंटेभर से भी ज्यादा समय से जाम में फंसे लोग जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हैं वह सड़क की बजाय मेट्रो का रुख कर रहे हैं।
Massive traffic jams around Delhi's India Gate area. pic.twitter.com/D8sOsZgxIZ
— ANI (@ANI) January 1, 2018
Massive traffic jam at Tilak Marg near India Gate in Delhi pic.twitter.com/l33BAaqggl
— ANI (@ANI) January 1, 2018
Ambulance tries to make way through a traffic jam near Delhi's Mandi House circle. Police in a statement earlier said, traffic will remain very heavy near India Gate due to gathering of more than 1 lakh pedestrians and heavy volume of motorists, pic.twitter.com/9EcXunlAJJ
— ANI (@ANI) January 1, 2018
Traffic will remain very heavy near India Gate C-Hexagon due to gathering of more than 1 lakh pedestrians and heavy volume of motorists: Delhi Police statement
— ANI (@ANI) January 1, 2018