{"_id":"5ec86659d986db4e28710885","slug":"heat-wave-graps-delhi-may-rain-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू की चपेट में दिल्ली, पारा 45 के पार, आज और कल बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू की चपेट में दिल्ली, पारा 45 के पार, आज और कल बूंदाबांदी के आसार
Sat, 23 May 2020 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 05:25 AM IST
सार
- शुक्रवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया
- अधिकतम तापमान 45 डिग्री से भी अधिक रिकार्ड किया गया
- लू के थपेड़ों से भी लोग रहे परेशान रहे
विज्ञापन
गर्मी का वार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सूरज की तेज तपिश के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री से भी अधिक रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
राजधानी का औसत तापमान तापमान 43. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण दिल्ली में लू चलने लगी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पालम में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राहत भरी खबर यह है कि शनिवार व रविवार हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इसके बाद फिर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रमुख क्षेत्रों का तापमान्र
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
पालम 45.4 डिग्री से. 24.4 डिग्री से
लोधी रोड 44.4 डिग्री से. 21.8 डिग्री से
नजफगढ़ 43.6 डिग्री से. 25.8 डिग्री से
आयानगर 44.7 डिग्री से. 27.6 डिग्री से