{"_id":"624dc0cae2724f73435350bc","slug":"heat-wave-blowing-whole-week-in-delhi-from-thursday-tempreture-will-reach-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"और बढ़ेगा गर्मी का सितम: कल से दिल्ली में पूरा सप्ताह चलेगी लू, 42 तक पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और बढ़ेगा गर्मी का सितम: कल से दिल्ली में पूरा सप्ताह चलेगी लू, 42 तक पहुंचेगा पारा
Wed, 06 Apr 2022 10:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:03 PM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में लू चलने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
खुद को धूम पर बचाती युवतियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में तप रहे पारे के बीच आज से गर्मी का सितम और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बिना वजह दोपहर में न निकलने की सलाह दी है। वहीं, बीते 24 घंटे में भी दिल्ली के कई इलाकों में पारा तपने के साथ लू रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 38.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 72 फीसदी रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलने की वजह से लोग परेशान रहे। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पीतमपुरा में 40.6, नजफगढ़ में 40.2, गुरुग्राम में 40.8 व रिज में 40.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में लू चलने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सप्ताह भर तक लू चलेगी व गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि माह के पहले सप्ताह में ही गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बीते चार दिनों में दिल्ली की गर्मी चार से पांच वर्षों का रिकॉर्ड बना चुकी है। उधर, दिल्ली का एक्यूआइ 233, फरीदाबाद 277, गाजियाबाद 195, ग्रेटर नोएडा 246, गुरुग्राम 176 व नोएडा 236 रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:42 बजे
सूर्योदय का समय: 6:05 बजे
-हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। दिनभर लू चलने की संभावना है। आद्रता का स्तर अधिक रहेगा।