फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat breaks record in Delhi temperature recorded at 42.1 degree Celsius on Saturday

Weather : दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड... लेकिन आज रहेगी थोड़ी राहत, तापमान में हो सकती है मामूली गिरावट

Sun, 27 Apr 2025 01:51 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 01:51 AM IST
सार

दिल्ली में बीते तीन दिन से गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को 42.1 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल और धूलभरी हवा के साथ तापमान 41 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 29 अप्रैल से तापमान में कमी आएगी।

विज्ञापन
Heat breaks record in Delhi temperature recorded at 42.1 degree Celsius on Saturday
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बीते तीन दिन से गर्मी कहर बरपा रही है। अप्रैल में ही तापमान 41 डिग्री से ऊपर चल रहा है। शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। इस तरह से दिल्ली में गर्मी ने हैट्रिक लगाई, जब तापमान 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादलों के छाने और आंधी चलने के कारण मौसम ने करवट ले ली। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सर्वाधिक गर्म इलाका रिज का रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि आया नगर में अधिकतम तापमान 42.6, पालम में 42.3 और लोदी रोड में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में 27 अप्रैल को 40.5 डिग्री तापमान सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा था, जबकि वर्ष 2023 में सीजन का सबसे गर्म दिन 18 अप्रैल को 40.6 डिग्री तापमान रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और लोग पसीने से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही रही और शाम होते-होते आंधी चलने लगी। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और तपती गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के समय 10-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलेगी। इस कारण से तापमान 41 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। 48 घंटे बाद से तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। 29 अप्रैल से दो मई तक अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बीते तीन दिन का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
24 अप्रैल 41.2
25 अप्रैल 41.7
26 अप्रैल 42.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed