फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat and humidity release sweat, mercury reaches above 40

गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा पहुंचा 40 के पार

Mon, 29 Jun 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 05:35 AM IST
सार

  • बीते नौ सालों में 28 जून को सबसे ज्यादा तापमान रहा
  • पूसा रोड केंद्र पर पारा 43. 2 और पालम केंद्र पर 42.6 डिग्री रहा

विज्ञापन
Heat and humidity release sweat, mercury reaches above 40
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रविवार को गर्मी व उमस ने पसीने छुड़ा दिए। तेज हवाएं चलने के बाद एक बार फिर पारा 40 के पार पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते नौ साल में 28 जून(रविवार) का दिन सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन


रविवार को मौसम विभाग के पूसा रोड केंद्र पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और पालम केंद्र पर 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि आया नगर में 41.8 व नजफगढ़ केंद्र पर पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश का अनुमान जताया था। दिन भर तेज हवाएं चलती रही आसमान में बादलों की भी आवाजाही रही लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी व न्यूनतम आद्र्रता 46 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने देर शाम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन भर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

आठ सालों में 28 जून का अधिकतम तापमान
वर्ष 2011        -34.0 डिग्री
वर्ष 2012        -42.0 डिग्री
वर्ष 2013        -37.0 डिग्री
वर्ष 2014        -40.0 डिग्री
वर्ष 2015        -38.0 डिग्री
वर्ष 2016        -40.0 डिग्री
वर्ष 2017        -39.0 डिग्री
वर्ष 2018        -37.0 डिग्री
वर्ष 2019        -39.0 डिग्री

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। शाम के समय में हल्की बारिश का अनुमान।
29 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
30 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 27 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed