फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heart-brain patients will not be referred from Delhi AIIMS Emergency

Delhi AIIMS: एम्स इमरजेंसी से रेफर नहीं होंगे हार्ट-ब्रेन के मरीज, कल से पांच बेड पर मिलेगी सुविधा

Sun, 16 Oct 2022 07:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 07:45 AM IST
सार

बेड के अभाव में ऐसे मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता था। वहीं इन मरीजों के लिए आरक्षित बेड न होने के कारण स्क्रीनिंग के दौरान भी काफी समय बीत जाता था, जो ऐसे मरीजों के लिए घातक हो सकता है। इन्हीं समस्या को देखते हुए एम्स निदेशक ने बीते दिनों सुविधाओं को बढ़ाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Heart-brain patients will not be referred from Delhi AIIMS Emergency
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की इमरजेंसी में दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक व अन्य की शिकायत के साथ आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किया जाएगा। इन मरीजों के लिए इमरजेंसी में 5 बेड की व्यवस्था की जा रही है, जिस पर सोमवार से सेवाएं मिलनी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


अभी तक बेड के अभाव में ऐसे मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता था। वहीं इन मरीजों के लिए आरक्षित बेड न होने के कारण स्क्रीनिंग के दौरान भी काफी समय बीत जाता था, जो ऐसे मरीजों के लिए घातक हो सकता है। इन्हीं समस्या को देखते हुए एम्स निदेशक ने बीते दिनों सुविधाओं को बढ़ाने का आदेश दिया था। एम्स निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इमरजेंसी में कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग के 5 इनपेशेंट बेड को दिल व न्यूरो के मरीजों के लिए निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही कहा गया है कि इमरजेंसी में आने वाले कार्डियोलॉजी व न्यूरोलॉजी के सभी मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जल्द से जल्द उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। वहीं 48 घंटे के अंदर ऐसे मरीजों को बिस्तर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि रविवार शाम या सोमवार सुबह से यह सुविधा शुरू भी हो जाएगी। सुविधा शुरू होने के बाद दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रॉक व अन्य की शिकायत के साथ इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों का तुरंत उपचार शुरू हो जाएगा, जो मरीज की जिंदगी बचाने के लिए मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed