फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hearing took place in the police station, the two-day remand grew Kanhaiya

थाने में हुई सुनवाई, कन्हैया की रिमांड दो दिन बढ़ी

Tue, 16 Feb 2016 01:06 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
hearing took place in the police station, the two-day remand grew Kanhaiya

देशद्रोह मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पुलिस रिमांड कोर्ट ने दो दिन के लिए बढ़ा दी। वकीलों के हंगामे के चलते पुलिस ने कन्हैया को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में पेश किया। जज ने थाने में पहुंचकर मामले की सुनवाई की।

विज्ञापन


कन्हैया कुमार को तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। पेशी से पहले ही पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में नारेबाजी और वकीलों व जेएनयू छात्रों के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कन्हैया को कोर्ट में पेश नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के आग्रह पर महानगर दंडाधिकारी लवलीन मंदिर मार्ग थाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कन्हैया को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा

hearing took place in the police station, the two-day remand grew Kanhaiya

वहीं पर उन्होंने पुलिस की रिमांड अर्जी पर सुनवाई की। पुलिस के आग्रह पर एमएम लवलीन ने कन्हैया कुमार से पूछताछ के लिए उसकी पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी। अब कन्हैया को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


पुलिस ने कन्हैया कुमार को 12 फरवरी की सुबह गिरफ्तारी के बाद उसी दिन कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह, आपराधिक साजिश संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का आरोप है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और भारत विरोधी नारे लगाए। उस वक्त जेएनयू परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद और कश्मीर की आजादी के नारे भी लगाए गए थे। आरोपों के समर्थन में पुलिस ने प्रकरण से जुड़ी एक सीडी भी कोर्ट में पेश की थी।

देश विरोधी नारों की मजिस्ट्रेट जांच शुरू

hearing took place in the police station, the two-day remand grew Kanhaiya

दिल्ली पुलिस, जेएनयू प्रशासन के बाद विश्वविद्यालय परिसर में लगे देश विरोधी नारों के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। शनिवार को केजरीवाल सरकार के आदेश के बाद सोमवार को नई दिल्ली डीएम कार्यालय की ओर से जेएनयू प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है। मजिस्ट्रेट जांच के दौरान इससे जुड़े सभी पक्षों समेत पुलिस से भी रिपोर्ट तलब की जाएगी।

दरअसल, देश विरोधी नारों की निंदा के साथ केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्दोषों को निशाना बनाने का आरोप लगाकर केजरीवाल सरकार ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने का फैसला लिया था।

सूत्रों की मानें तो पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट के बाद इस मामले में दूसरे पक्षों समेत पुलिस से पूरे घटना की रिपोर्ट ली जाएगी। जेएनयू प्रशासन से इस पूरे आयोजन व उसे कराने वाले और उसमें शामिल लोगों की भी जानकारी मांगी गई है।

बताते चलें कि जेएनयू के इस पूरे विवाद की यह तीसरी जांच है। इसकी पहले से ही जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने एक उच्चस्तरीय कमेटी जांच के लिए बिठा चुकी है। दिल्ली पुलिस अलग ही इस पूरे मामले की जांच के साथ एक गिरफ्तारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed