फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing today on the 900-page charge sheet in the rape and murder case of an IRS officer's daughter.

Delhi NCR News: आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म व हत्या मामले में राहुल मीणा के खिलाफ 900 पन्नों की चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
70 से अधिक गवाहों के बयान, डीएनए व फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल; आज अदालत में होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ करीब 900 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। मामले पर शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी। चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहों के बयान, डीएनए रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक जांच में मृतका के शरीर से आरोपी के रक्त और सीमेन के नमूने मिले हैं, जो अभियोजन पक्ष के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य माने जा रहे हैं। जांच के मुताबिक, 22 अप्रैल की सुबह युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान राहुल मीणा घर में घुसा। वह पहले आईआरएस अधिकारी के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम कर चुका था और उसे घर की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि उसने युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राहुल मीणा को करीब दो महीने पहले गलत व्यवहार और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच के अनुसार, आरोपी 22 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली पहुंचा। दंपती के घर से निकलने के बाद उसने पहले से बाहर छिपाकर रखी चाबी से मुख्य दरवाजा खोला और अंदर प्रवेश किया। उसने पहले बायोमैट्रिक लॉक वाली तिजोरी खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह स्टडी रूम में पहुंचा, जहां युवती मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह 7:22 बजे घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कंधे पर बैग लेकर निकलता दिखाई दिया। रास्ते में सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति ने उससे पूछताछ भी की थी। दोनों को पुलिस ने इस मामले में गवाह बनाया है।

आरोपी का राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया
जांच के दौरान आरोपी का राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अलवर पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली आने से पहले राहुल मीणा वहां भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में संदिग्ध था। इसके बाद वह अलवर से फरार होकर दिल्ली पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में वैज्ञानिक, फॉरेंसिक और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed