बिसाहड़ा: गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी पर आज होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में गोकशी मामले में इकलाख के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में दायर अर्जी पर आज सुनवाई होगी। मजिस्ट्रेट विजय कुमार इस मामले की सुनवाई करेंगे।
घटनास्थल से बरामद मांस को पुलिस ने फारेंसिक जांच के लिए मथुरा भेजा था। जांच रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही ग्रामीण इकलाख के परिवार को नामजद करते हुए गोकशी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस से कार्रवाई नहीं होने के बाद सूरजपाल सिंह ने गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में अर्जी दी है।
जारचा कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं
अर्जी पर सुनवाई के लिए 23 जून की तारीख लगी हुई है। वहीं, सुनवाई को लेकर याची और इकलाख के वकील तैयारी में जुटे हैं।
उनका कहना है कि वे पक्ष मजबूती से कोर्ट में रखेंगे। पिछली तारीख में कोर्ट ने जारचा थाने से मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज होने या नहीं होने के संबंध में आख्या मांगी थी।
जारचा पुलिस ने आख्या कोर्ट में दायर कर दी है, जिसमें पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जारचा कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।