फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on Salman Khan's plea seeking a stay on the 'Blackbuck' film adjourned.

Delhi NCR News: काला हिरण फिल्म पर रोक की मांग वाली सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता ने बिना अनुमति छवि के व्यावसायिक इस्तेमाल का लगाया आरोप
विज्ञापन

मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई तक स्थगित कर दी है, जिसमें उन्होंने प्रस्तावित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ की शूटिंग, प्रचार और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की सुनवाई अवकाशकालीन पीठ की न्यायमूर्ति मधु जैन ने की।
सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने मामले को 1 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि फिल्म निर्माता उनकी अनुमति के बिना उनके जीवन और सार्वजनिक छवि का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि फिल्म का विषय 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा है और इसके पोस्टर व प्रचार सामग्री में ऐसे संकेत दिए गए हैं, जिनसे दर्शक सीधे तौर पर अभिनेता की पहचान से जुड़ाव स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म के कुछ पहलू उन मामलों से संबंधित हो सकते हैं, जो अभी न्यायालयों में लंबित हैं। ऐसे में फिल्म का प्रदर्शन न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के साथ उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।मामले में निर्माता अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, निर्देशक भरत श्रीनाते समेत अन्य संबंधित पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed