फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on bhatkal on march 15th

अबकी भटकल को मिलेगी सजा!

Tue, 04 Mar 2014 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bhatkal on march 15th

इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह-संस्थापक यासीन भटकल व उसके सहायक के खिलाफ विचाराधीन मामले की सुनवाई 15 मार्च से शुरू होगी। मामला नांगलोई इलाके में हथियार फैक्ट्री के पकड़े जाने से जुड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ समय पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र पेश किया था। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश ने यासीन भटकल व असदुल्लाह अख्तर के खिलाफ मामले की सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


पढ़ें: भटकल की हिट लिस्ट में शामिल था अक्षरधाम मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता एमएस खान को चार्जशीट व अन्य दस्तावेजों की नकल भी पुलिस मुहैया करवा देगी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भटकल व अख्तर के खिलाफ नांगलोई के मीर विहार में अवैध हथियार फैक्ट्री व वहां से भारी मात्रा में मिले हथियारों के सिलसिले में दर्ज केस में आरोप पत्र पेश किया है।

स्पेशल सेल ने भटकल व अख्तर को 28 अक्तूबर 2013 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मीर विहार स्थित हथियार फैक्ट्री का भंडा फोड़ करने के बाद आईएम के कई कथित आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस बाबत भटकल के खिलाफ 22 नवंबर 2011 को केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed