{"_id":"628c14c67fc38262342b3443","slug":"hearing-in-saket-court-today-on-plea-to-worship-at-qutub-minar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qutub Minar: साकेत कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई- एएसआई को नहीं दिया कुतुब मीनार में खुदाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Qutub Minar: साकेत कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई- एएसआई को नहीं दिया कुतुब मीनार में खुदाई का आदेश
Tue, 24 May 2022 04:42 AM IST
Vikas Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 May 2022 04:42 AM IST
सार
संस्कृति मंत्रालय कुतुब मीनार में मिलीं हिंदू और जैन मूर्तियों के वैज्ञानिक परीक्षण करवाने पर विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उस परिसर में खोदाई या किसी धार्मिक अनुष्ठान के जारी रखने पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
कुतुब मीनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कुतुब मीनार में पूजा अर्चना करने का अधिकार दिए जाने की याचिका पर मंगलवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कुतुब मीनार में 27 मंदिरों के 100 से अधिक अवशेष मौजूद हैं। इसलिए एक बार फिर हिंदुओं को यहां पूजा का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं संस्कृति मंत्रालय कुतुब मीनार में मिलीं हिंदू और जैन मूर्तियों के वैज्ञानिक परीक्षण करवाने पर विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उस परिसर में खोदाई या किसी धार्मिक अनुष्ठान के जारी रखने पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि कुतुब परिसर में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के पास गणेश की दो मूर्तियों मिली हैं। उनके अनादर के कारण उन्हें वहां से दूसरी जगह ले जाया जाए। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है कि कुछ मूर्तियों पर लेबल लगाया जा सकता है और उन्हें प्रदर्शित किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस मस्जिद को मंदिर के पत्थरों से बनाया गया था। इन मूर्तियों को यहां पर चारों ओर देखा जा सकता है। लेकिन फिलहाल इन मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने या उन्हें अन्यत्र ले जाने की कोई योजना नहीं है। दरअसल एक रिपोर्ट पर तब विवाद शुरू हो गया था, जिसमें कहा गया था कि संस्कृति मंत्रालय ने कुतुब मीनार परिसर में खोदाई का आदेश दिया है। लेकिन संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उस रिपोर्ट से इनकार कर दिया था।