{"_id":"5e31ef5a8ebc3e842d274347","slug":"hearing-for-the-punishment-of-culprits-of-the-gudia-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया के दोषियों की सजा पर आज होगी सुनवाई, हो सकती है उम्र कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया के दोषियों की सजा पर आज होगी सुनवाई, हो सकती है उम्र कैद
Thu, 30 Jan 2020 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल पहले पांच वर्षीय बच्ची (गुडिय़ा) से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों की सजा पर बृहस्पतिवार को अदालत सुनवाई करेगी। निर्भया मामले के महज चार महीने बाद राजधानी को झकझोर देने वाली इस वारदात के मामले की कार्यवाही करीब सात साल चली।
विज्ञापन
अदालत ने सुनवाई के बाद 18 जनवरी को आरोपी मनोज शाह व प्रदीप कुमार को अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में दोषी ठहराया था। इन दोषियों को उम्र कैद तक की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में 13 अप्रैल, 2013 को दोषियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद बच्ची को मरा समझकर एक कमरे में छोड़ दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को एक सप्ताह में ही मुजफ्फरपुर और दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
अदालत ने फैसले में कहा कि जहां हमारे समाज में छोटी बच्चियों की कुछ खास त्योहारों पर भगवान की तरह पूजा की जाती है, वहीं आरोपियों ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। इस घटना के बाद बच्ची की कई बार सर्जरी हुई थी।
इस मामले की सुनवाई के दौरान 2014 में प्रदीप कुमार ने अर्जी दायर कर घटना के समय खुद को नाबालिग बताया था। कोर्ट ने इसके बाद मामला जेजे बेार्ड को भेज दिया था और आरोपी को 2017 में जमानत मिल गई थी। बच्ची की मां ने हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने 2018 में फैसला सुनाते हुए कहा था कि घटना के वक्त प्रदीप नाबालिग नहीं था।