फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health workers will be ready for the District Day Care Cancer Center from today

Delhi NCR News: डिस्ट्रिक्ट डे केयर कैंसर सेंटर के लिए आज से स्वास्थ्यकर्मी होंगे तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
-चिकित्सा और नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


-दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को प्रशिक्षण के लिए बनाया नोडल केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डिस्ट्रिक्ट डे केयर कैंसर सेंटर के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को नोडल केंद्र बनाया गया है। पहले बैच के चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों को शुक्रवार से कीमोथेरेपी क्लिनिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए चार अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। इसमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हर बैच के लिए करीब एक महीने की अवधि का होगा। पहले बैच को 18 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक प्रशिक्षण मिलेगा। जबकि आखिरी बैच का प्रशिक्षण 19 नवंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (दिल्ली) ने डिस्ट्रिक्ट डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना के संबंध में कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी दवाओं के संचालन, निगरानी और मरीज प्रबंधन पर चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए मंजूरी दे दी है। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के लिए चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग अधिकारी को रोटेशन के आधार पर कीमोथेरेपी क्लिनिकल प्रशिक्षण के लिए एक महीने के लिए तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इंस्टीट्यूट प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed