फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apprehension that festive business will be affected by the agitation: Harsh Malhotra

आंदोलन से त्योहारी कारोबार प्रभावित होने की आशंका: हर्ष मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक माहौल खराब करने और पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में विपक्षी दलों के आंदोलन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन का असर दिल्ली समेत देशभर में 1 अक्तूबर से शुरू हुए व्यापारिक और त्योहारी सीजन पर पड़ रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि अगले तीन महीनों के कारोबार को लेकर दिल्ली के व्यापारिक संगठन चिंतित हैं।

उन्होंने दावा किया कि कई व्यापारिक संगठन उनके संपर्क में हैं और आंदोलन के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक, जुलाई में भी आंदोलन के चलते दिल्ली का व्यापार प्रभावित हुआ था और अब त्योहारी सीजन में ऐसी स्थिति दोबारा बनने की चिंता है। मल्होत्रा ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट दलों और अन्य विपक्षी दलों पर आंदोलन के जरिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने एवं राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed