फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health ministry says there is no rule of wearing mask in car when you are alone police cant cut challan

कार में अकेले होने पर मास्क लगाने का नहीं है नियम, इसका चालान काटना गलतः स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, 04 Sep 2020 09:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Health ministry says there is no rule of wearing mask in car when you are alone police cant cut challan
अकेले ड्राइविंग के दौरान मास्क की आवश्यकता नहीं - फोटो : iStock

कोरोना महामारी के चलते जहां नियमों का पालन करने के लिए सरकारें सख्ती दिखा रही हैं। वहीं इसके चलते मनमानी भी काफी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कागजों पर नियम न होने के बाद भी खुलेआम चालान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कई राज्यों से शिकायतें मिल रही हैं कि कार में अकेले व्यक्ति होने के बाद भी मास्क न मिलने पर पुलिस चालान कर रही है। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे साफतौर पर इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कार में अकेला है और उसके चेहरे पर मास्क नहीं है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई निर्देश मंत्रालय ने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तरह अगर कोई व्यक्ति अकेला बिना मास्क लगाए साइकिल चला रहा है तो उसका भी चालान नहीं किया जा सकता है। हालांकि कार में एक से ज्यादा या फिर साइकिल चलाने वाले समूह में हैं तो मास्क अनिवार्य है।

दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा शिकायतें देखने को मिल रही हैं। जगह जगह दिल्ली पुलिस के अधिकारी कार में एक व्यक्ति बगैर मास्क का मिलने पर भी 500 से एक हजार रुपये का चालान कर रहे हैं।


इसे लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों की बहस भी हो चुकी है लेकिन निर्देश न होने के बाद भी यह मनमानी जोरों पर है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय से सवाल किया गया था जिसे लेकर मंत्रालय ने स्पष्ट जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed