{"_id":"14673231db98fe55a708017412fab02c","slug":"health-minister-shall-prepare-up-on-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री जानेंगे स्वाइन फ्लू पर यूपी की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री जानेंगे स्वाइन फ्लू पर यूपी की तैयारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू पर लगातार बिगड़ते हालातों के बीच सोमवार को दिल्ली में आपात बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री निर्माण भवन में दोपहर से आयोजित बैठक में स्वाइन फ्लू की स्थिति और इससे बचाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
जरूरत के अनुसार केंद्र सरकार की गाइडलाइन को बैठक में रखा जाएगा। स्वाइन फ्लू पर हाईअलर्ट के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन नए मरीज मिल रहे हैं।
केंद्र से दवा न मिलने के कारण पिछले दिनों संदिग्ध रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू पर यूपी की तैयारियों और केंद्र से अपेक्षाओं पर विचार के लिए मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन
इसमें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को बुलाया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यूपी की प्रतिनिधित्व सीएमओ गाजियाबाद करेंगे। स्वाइन फ्लू का खौफ फैलने के बावजूद केंद्र व प्रदेश के अधिकारियों में सामजस्य नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में यूपी की ओर से जरूरत के अनुसार दवा उपलब्ध कराने के साथ ही संदिग्धों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने और बचाव के लिए जरूरी सामग्री आदि उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि मीटिंग की गाइडलाइन के आधार पर स्वाइन फ्लू की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।