फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Minister seeks report on GTB Hospital incident

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मानसून में डेंगू-मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।मानसून में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित दूसरी बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वहीं इस बैठक में जीटीबी अस्पताल की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भी मांगी है। बैठक में मानसून के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अस्पतालों के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने, मरीजों के लिए जरूरी पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक जांच सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी पदों पर रिक्तियों की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर खाली पदों को भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल में मरीज पर सीलिंग पंखा गिरने की घटना पर भी चर्चा हुई। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है। जिसे तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed