{"_id":"606decd1052c070b933c949f","slug":"health-minister-satyendra-jain-says-night-curfew-in-delhi-is-the-solution-between-lockdown-and-complete-relaxation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- लॉकडाउन और पूरी छूट के बीच का रास्ता है नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- लॉकडाउन और पूरी छूट के बीच का रास्ता है नाइट कर्फ्यू
Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
संजीव कुमार झा
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
सार
- दिल्ली सरकार का दावा- दूसरे राज्यों की तुलना में कोरोना की संक्रमण दर काफी कम
- स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर ध्यान दे रही है दिल्ली की सरकार
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने दिन के समय छूट देने और रात के समय कर्फ्यू लगाने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू, पूरी तरह छूट देने और पूर्ण लॉकडाउन के बीच का निकाला गया एक रास्ता है। इससे लोगों को मनोवैज्ञानिक तौर पर कोरोना के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण की लड़ाई में पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अस्पतालों में लगातार बेड की संख्या को बढ़ा रही है। अब तक 2 हजार से ज्यादा बेड की संख्या बढ़ा दी गई है और जल्दी ही ढाई हजार बेड और बढ़ाए जाएंगे। इससे लोगों का इलाज करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को एक साल से ज्यादा हो गए हैं। सभी लोगों को कोरोना के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। सभी लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से पहले मास्क जरूर लगाना चाहिए। बार-बार हाथों को धोएं और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से हम सभी कोरोना के बचाव के नियमों का पालन करते हैं तो हम इस महामारी को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में संक्रमण की दर पांच फीसदी है। महाराष्ट्र में 25 फीसद, छत्तीसगढ़ में 16 फीसद है और कई राज्यों में 10 फीसद से अधिक चल रही है। दिल्ली के 33 अस्पतालों में 24 घंटे वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 84 हजार से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 62,825 या कुल के 75 फीसद लोगों ने अपना वैक्सीनेशन दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में करवाया है। दिल्ली के अंदर वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।