फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health facilities at 31 government hospitals in Delhi to be audited

Delhi NCR News: दिल्ली के 31 सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं की होगी पड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर बनाई चार टीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर निरीक्षण होगा। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। 31 सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर विभाग ने चार टीमें गठित की है। प्रत्येक टीम को सात-आठ अस्पतालों के निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है।

आदेश के अनुसार प्रत्येक टीम में एक विशेष सचिव, एक उप सचिव और सेक्शन अधिकारी शामिल होंगे जो हर सप्ताह निर्धारित अस्पतालों का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दायरे में डॉक्टरों, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ की उपस्थिति, ओपीडी-आईपीडी सेवाएं, इमरजेंसी और आईसीयू की कार्यप्रणाली, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की शिकायत निवारण व्यवस्था, डायग्नोस्टिक सेवाएं और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण टीम को दौरे के बाद जियो-टैग्ड तस्वीरों के साथ रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जिसे हर सोमवार दोपहर 12 बजे तक उच्च अधिकारियों को सौंपना होगा। यह टीम लोकनायक अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, डीडीयू अस्पताल, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सहित दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed