फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Department releases list of 106 corrupt doctors in Delhi

दिल्ली के 106 दागी डॉक्टरों की सूची जारी, अस्पताल के निदेशक भी शामिल

Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Health Department releases list of 106 corrupt doctors in Delhi
सांकेतिक तस्वीर
विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई दागी डॉक्टरों की सूची से खलबली मच गई है। इस सूची में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में तैनात 106 डॉक्टरों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इनमें लोकनायक अस्पताल, चाचा नेहरू, अरुणा आसफ अली अस्पताल के निदेशक भी शामिल हैं। दरअसल, दो दिन पहले ही दिल्ली सरकार के डॉक्टर ने मुख्य सचिवों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर राष्ट्रपति से शिकायत की थी। इसलिए चर्चा है कि दिल्ली सरकार के अफसरों ने यह सूची जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव जेपी शर्मा की ओर से अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों एवं निदेशकों को भेजे गए पत्र में 106 डॉक्टरों के नाम जारी कर दिया। सूची में विजिलेंस जांच का स्टेट्स दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पत्र में दोषियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अस्पताल प्रबंधन को ही अधिकार दिए गए है। लेकिन कुछ अस्पतालों के निदेशक ही इस सूची में शामिल हैं इसलिए सवाल उठना लाजिमी है।

कई डॉक्टरों ने विदेशों में की मौज, विजिलेंस ने पकड़े

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जिन डॉक्टरों की सूची जारी की है इनमें से कई डॉक्टरों ने भ्रामक जानकारी देकर निजी कंपनियों के ऑफर पर परिवार सहित विदेशों में मौज ली है। इतना ही नहीं इनमें से कुछ ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर अस्पताल के टेंडर अपने नाम कर लिए। 

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेसी पासी पर सिर्फ दो कंपनियों को ही सारे टेंडर देने के आरोप लगे थे। इसके अलावा चाचा नेहरू अस्पताल के निदेशक डॉ. अनूप मोहता पर एक सीनियर रेजीडेंट की फर्जी तरीके से नियुक्ति करने का मामला है। 

जबकि अरुणा आसफ अली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी कौशल पर फोटोकॉपी मशीन की खरीदी में गड़बड़ी सामने आई है। हालांकि विजिलेंस ने फिलहाल उन्हें चेतावनी देकर भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।       

डॉक्टरों में खलबली, वॉट्सएप पर वायरल हो रही सूची    

 दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की सूची जारी होते ही डॉक्टरों में खलबली मच गई। आनन फानन में हर कोई एक दूसरे को विभाग की सूची वॉट्सएप के जरिए भेजने लगा। कुछ ही देर बाद यह सूची दिल्ली सरकार के सभी 34 अस्पतालों तक फैल गई।

कुछ डॉक्टरों का कहना है कि यह नई सूची है। इससे पहले एक सूची तैयार हुई थी, जिसमें 102 डॉक्टर शामिल थे, लेकिन विजिलेंस ने 6 जुलाई 2018 को स्वास्थ्य सचिव को भेजे पत्र में चार और डॉक्टरों का जिक्र करते हुए 106 डॉक्टरों की सूची जारी की।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed