फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health department announced to give free blood for patients

तोहफाः अब मुफ्त मिलेगा ब्लड

Fri, 03 Jan 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 03 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
Health department announced to give free blood for patients

स्वास्थ्य मुख्यालय के नए निर्देशों के अनुसार फरीदाबाद के बीके अस्पताल के ब्लड बैंक में किसी भी सरकारी अस्पताल या संस्थान से आने वाले मरीज को फ्री ब्लड मिलेगा, जबकि निजी अस्पताल से ब्लड के लिए आवेदन करने वालों से 500 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन


अभी तक सरकारी अस्पताल के मरीजों से 250 रुपये लिए जाते हैं, जबकि बीपीएल परिवारों के लिए सुविधा फ्री है।

मुख्यालय ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के तहत बीके अस्पताल में मिलने वाली कई स्वास्थ्य सुविधाओं के रेट में फेरबदल किया है।

अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आईपीडी (इंडोर) फाइल बनवाने के लिए 10 रुपये देने होंगे। जबकि ओपीडी कार्ड के लिए पांच रुपये लगेंगे। इसके अलावा सड़क हादसे में घायल होने वाले अज्ञात मरीजों से कोई स्वास्थ्य सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


किसी नौकरी में आवेदन करने के लिए जांच करवाने या कागज सत्यापित करवाने, किसी हथियार को लेने के लिए मेडिकल जांच करवाने पर शुल्क लगेगा।

साथ ही बिना पुलिसकर्मी मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आने वाले घायलों से भी 100 रुपये लिए जाएंगे। जो पीड़ित पुलिस कर्मियों के साथ आएंगे उन पर यह नियम लागू नहीं होगा। सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जो निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें अधिकारियों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed