{"_id":"57da96224f1c1b0d27d4776b","slug":"health-department-advice-to-stay-vigilant-on-viral-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार पर स्वास्थ्य विभाग ने दी जागरूक रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार पर स्वास्थ्य विभाग ने दी जागरूक रहने की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में वायरल फीवर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मच्छरों से होने वाली बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
मच्छरों से निजात पाने के लिए अपने आसपास पानी जमा नहीं रहने के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य बुखार में अस्पताल में दाखिल होने के बजाय जागरूक रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। बीके सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि वायरल बुखार में दाखिल होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जागरूक रहकर बीमारी का इलाज किया जा सकता है। अस्पताल में वायरल बुखार एवं मलेरिया जांच, इलाज की पूरी व्यवस्था है।
लोगों को अधिक पानी पीने के लिए कहा जा रहा है। मच्छरों से दूर रहने के लिए अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।