फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   health checkup in ndrf camp in noida

एनडीआरएफ के कैंप में 790 लोगों ने कराया इलाज

Sun, 21 May 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
 health checkup in ndrf camp in noida
women health check up

सदरपुर सेक्टर-45 में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ की ओर से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसका नाम आरोग्य से आपदा प्रबंधन दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर महेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन


इससे पहले एनडीआरएफ गाजियाबाद से 75 से 80 पदाधिकारियों का दल सुबह 8 बजे सेक्टर-45 पहुंचा। जिसमें, चार पुरुष व दो महिला डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट, एएनएम, पैरामेडिकल स्टाफ, राहत एवं बचाव कर्मी शामिल थे। एनडीआरएफ के डॉक्टरों द्बारा सेक्टर-45 के साथ-साथ नजदीक के लोगों का चेकअप एवं उपचार करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। 
विज्ञापन


राहत एवं बचाव दल की टीम ने लोगों को फर्स्ट एड, फ्रैक्चर, घायल व्यक्तियों को ले जाने के तरीके व सीपीआर का डेमोस्ट्रेशन देकर जानकारी दी और सर्च एंड रेस्क्यू उपकरण एवं बाढ़ में काम आने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने लगभग 790 लोगों का उपचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बटालियन कमांडेंट पी के श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आर्थिक रुप से काफी दुर्बल एवं कमजोर है वह अस्पताल में जाकर अपना एवं अपने परिवार का उपचार नहीं कर पाते। ऐसे लोगों व उनके परिवार के लिए एनडीआरएफ द्बारा शिविर लगाया गया है।

इसके अलावा सेक्टर-10 में आरोग्य से आपदा प्रबंधन नाम से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराकर मुफ्त में दवा ली। शिविर में रक्त चाप, रक्त, ईसीजी, मधुमेह, आंख, दांत समेत कई जांच की गई। सबसे ज्यादा मरीज मधुमेह और रक्तचाप के मिले। 


वहीं छोटे बच्चों में कुपोषण भी पाया गया। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें नेपाल में आई भूकंप त्रासदी में एनडीआरएफ द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्य को दिखाया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed