फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health check-ups conducted for officials, employees, and public representatives.

Delhi NCR News: अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में डॉकपैट के सहयोग से हुई जांच में स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और निगम के जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर परामर्श लिया। सत्या शर्मा ने कहा कि एमसीडी के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि राजधानी को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कार्यबल और जनप्रतिनिधि ही अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed