{"_id":"4ad2902f7c70fc0711c56bb81393a958","slug":"health-centres-closed-patients-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र बंद, परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र बंद, परेशान रहे मरीज
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को भी कई स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। इससे मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। परेशान मरीजों ने बीके अस्पताल के कंट्रोल रूम नंबर 102 पर फोन करने शुरू कर दिए, जहां से उन्हें सेक्टर-तीन और 30 स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला, मुजेसर, नंगला, मेवला महाराजपुर, एसजीएम नगर, भारत कॉलोनी, शिवदुर्गा विहार, सारन, हरि विहार, सेहतपुर, संजय कॉलोनी और भीम बस्ती के स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित रहीं। विभाग के अनुसार, केंद्रों के स्टाफ के पास इनकी चाबियां थीं, लेकिन स्टाफ ने केंद्रों को खोलने के लिए चाबियां नहीं दीं।
विज्ञापन
दरअसल, स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय बदले जाने के कारण केंद्रों का स्टाफ हड़ताल पर था। शुक्रवार दोपहर बाद हड़ताली कर्मचारियों और आला अधिकारियों के साथ बीच विवाद को लेकर बात हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई, लेकिन इस दौरान किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को नहीं मिलीं।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार से सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।