फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heairng on 17 march in case of american woman gang rape

अमेरिकी महिला गैंगरेप केस की 17 को होगी सुनवाई

Sun, 12 Mar 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Mar 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
heairng on 17 march in case of american woman gang rape
RAPE

अमेरिकी महिला पर्यटक से दुष्कर्म मामले में दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने चार्जशीट को आगे सुनवाई के लिए जिला न्यायाधीश के समक्ष भेजते हुए सभी पक्षों को 17 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गत सप्ताह चार्जशीट दाखिल की थी। गत वर्ष कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने राजस्थानी टूरिस्ट गाइड अनिरुद्घ सिंह, विवेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश व मकसूद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इन लोगों पर महिला से दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शोषण व वीडियो बनाने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, नशीला पदार्थ देना, चोट पहुंचाना व धमकी देने संबंधी धारायें चार्जशीट में लगाई हैं।   दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सभी चारों आरोपियों को 26 दिसंबर 2016 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने पीड़िता से पिछले साल अप्रैल में दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed