फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Head of Village wife shot dead in jewar

यूपी: जेवर में झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, ग्राम प्रधान के बेटे से की थी कोर्ट मैरेज

Sat, 06 Jul 2019 11:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Jul 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Head of Village wife shot dead in jewar
ग्राम प्रधान की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के जेवर में गुरुवार रात को झूठी शान के लिए युवती की तीन गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका के पति सुनील ने उसके भाई संदीप व सुशील, चाचा राजेश व सत्यपाल, जीजा ऋषि व पिता देवीचरण व मां ऊषा पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की मां ऊषा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतिका निशा ने एक साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ पड़ोसी गांव के प्रधान के बेटे सुनील से कोर्ट मैरेज की थी, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया था। इसकी कीमत निशा को अपनी जान गवा कर चुकानी पड़ी।

विज्ञापन

मायके में रह रही थी निशा

सुनील ने आरोप लगाया कि कोर्ट मैरेज की बात पता चलने के बाद निशा के परिजन खुश नहीं थे। आरोप है कि परिजन निशा से मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को पड़ोस में एक महिला संगीत का कार्यक्रम था। निशा, मां ऊषा के साथ वहां चली गई। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद परिजनों ने निशा को छत पर भेज दिया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

ग्रामीणों ने पुलिस व पति सुनील को निशा की मौत होने की जानकारी दी। सुनील की तहरीर पर मां ,चाचा, चाची, जीजा व भाइयों समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे थे। 


 

डबल एमए पास थी निशा

थोरा चौकी क्षेत्र में धनसिया व दस्तमपुर गांव की आबादी आपस में मिली हुई है। एक साल पहले 18 जून को धनसिया ग्राम प्रधान विमलेश देव के बेटे सुनील ने पड़ोसी गांव दस्तमपुर निवासी देवीचरण की बेटी निशा से कोर्ट मैरेज कर ली थी। निशा डबल एमएम और बीएड पास है। पति सुनील भी बीएड कर चुका है और फिलहाल ठेकेदारी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed