फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Head constable caught on CCTV ‘helping’ lady pick pocketers in Delhi Metro suspended

दिल्ली मेट्रो में हेड कांस्टेबल ने की चोरनियों की मदद, CCTV सामने आने पर हुआ सस्पेंड

Wed, 28 Dec 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Head constable caught on CCTV ‘helping’ lady pick pocketers in Delhi Metro suspended
delhi metro - फोटो : सोशल मीड‌िया

आपको यकीन नहीं होगा लेक‌िन ये सच है। द‌िल्ली में पुल‌िस ही चोरों की मदद कर रही है। ये सच एक सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है। बता दें क‌ि दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मेट्रो की चोरनियों के साथ मिलकर चोरी में उनकी मदद करता था।

विज्ञापन


हालांकि सीसीटीवी के जरिए उसकी ये करतूत सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो में जेब काटने वाली महिलाओं का एक समूह कुछ 'अज्ञात वस्तु' उस पुलिसवाले के हाथ में देता है जिसे वह छिपाकर रख लेता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो द‌िल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन का है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 24 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह बात सामने आई थी कि पुलिसवाले ने उन महिलाओं की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीड‌ियो

Head constable caught on CCTV ‘helping’ lady pick pocketers in Delhi Metro suspended
delhi metro - फोटो : सोशल मीड‌िया

रिपोर्ट के अनुसार चोरी करने वाली महिलाओं का एक गैंग अमेरिकी महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पकड़ा गया था। अमेरिकी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मेट्रो से गुड़गांव जा रही थी और उस दौरान उसके गहने और कुछ कीमती सामान चोरी हो गया। बाद में पुलिस ने एक महिला की सेल्फी की मदद से उस गैंग को पकड़ लिया।

सेल्फी में दो महिलाओं का पता चला जिन्होंने चोरी की थी। बाद में पता चला कि छह महिलाओं के गैंग ने उस चोरी का अंजाम दिया था। उसी दिन की सीसीटीवी फुटेज में वे उस पुलिसवाले के साथ भी देखीं गई।

पुलिस ने अब जांच के आदेश दे दिए हैं। देखा जाएगा कि ऐसी और कितनी चोरियों को उन्होंने अंजाम दिया होगा। खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पुलिसवाले का चेहरा को फुटेज में साफ तौर पर नहीं दिखा है लेकिन उसे पहचान लिया गया। छह महिलाओं के गैंग को 13 दिसंबर को पकड़ा गया था। उनके पास से लगभग 22 लाख रुपए बरामद किए गए थे।

देखें वीड‌ियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed