फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Head and neck cancer cases are increasing rapidly in the country

Cancer: देश में तेजी से बढ़ रहा है हेड एंड नेक कैंसर का बोझ, गुटका, पान मसाला के इस्तेमाल से बढ़ रही है समस्या

Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
सार

देश में सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या लगभग 30 से 40 प्रतिशत है। इस बीमारी के उचित इलाज के साथ-साथ लोगों को इसकी रोकथाम के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू आदि के बढ़ते सेवन से सिर और गर्दन के कैंसर का बोझ और बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Head and neck cancer cases are increasing rapidly in the country
देश में तेजी से बढ़ रहा है हेड एंड नेक कैंसर का बोझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में तेजी से हेड एंड नेक कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बचाव और रोकथाम के लिए शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ईएनटी और हेड नेक सर्जरी विभाग ने सीएमई का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि दुनिया भर में ओरल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। जोखिम कारकों और रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने से इसकी रोकथाम हो सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर माझी ने कहा कि हमारे देश में सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या लगभग 30 से 40 प्रतिशत है। इस बीमारी के उचित इलाज के साथ-साथ लोगों को इसकी रोकथाम के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू आदि के बढ़ते सेवन से सिर और गर्दन के कैंसर का बोझ और बढ़ गया है। इसकी रोकथाम के लिए पान-मसाला, गुटखा, तम्बाकू आदि के सेवन से बचना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश का युवा वर्ग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहा है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए ओरल कैंसर की जांच करवाने और बीमारी की आशंका होने पर तुरन्त परामर्श लेना चाहिए। विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 27 जुलाई को मनाया जाता 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed