फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He was speaking ill of a girl; a young man was abducted in a car and beaten up.

Delhi NCR News: लड़की के बारे में गलत बोल रहा था, कार से अगवा कर युवक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
-रूप नगर इलाके की घटना, पुलिस ने दो घंटे के भीतर पांच आरोपियों को पकड़ा, युवक को सकुशल बरामद किया
विज्ञापन

-अगवा, गैर इरादतन हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं को मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रूप नगर के कमलानगर इलाके में एक लड़की के बारे में गलत बोलने के विवाद में कुछ लोगों ने 18 साल के विशेष को पहले पीटा और फिर कार से अगवा कर गुलाबी बाग स्थित पार्क ले गए और दोबारा उसपर हमला किया। घटना के दो घंटे बाद पुलिस तकनीकी जांच करते हुए वहां पहुंची और हमला करने वाले पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल विशेष का अस्पताल में इलाज करवाया। पीड़ित के बयान पर गैर इरादतन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोेपियों से पूछताछ कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि 23 अगस्त की रात रूपनगर थाना पुलिस को कमला नगर स्थित आइसक्रीम की दुकान के पास से एक युवक के अगवा करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची। जांच में पता चला कि 18 साल के रूप नगर निवासी विशेष को पांच युवक मारपीट करने के बाद अर्टिगा कार में जबरन बैठाकर ले गए हैं। पुलिस ने तत्काल जिले के तमाम थानों को अलर्ट कर दिया। तकनीकी निगरानी के जरिए पीड़ित की लोकेशन गुलाबी बाग में मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक पार्क के पास से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशेष को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसके साथ मौजूद शुभम, स्वयं शाह, ध्रुव, तन्मय और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आर्टिगा कार बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed