{"_id":"8a8c789a5c82d86d8604f1916e9b57f8","slug":"he-has-doing-surrender-to-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव कर छुड़ाया उसे खुद जाकर कर दिया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव कर छुड़ाया उसे खुद जाकर कर दिया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा कस्बे में बुधवार को पुलिस पर पथराव कर छुड़ाए गए वारंटी बदमाश ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव और अभद्रता करने के मामले में सरताज, उसकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं समेत 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस बुधवार को सरताज को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उस पर नौ आपराधिक मामलों में न्यायालय से वारंट था। कई लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
लोगों की भीड़ और हमला होते देख पुलिस वापस कोतवाली लौट गई थी। बृहस्पतिवार को जारचा और दादरी कोतवाली की पुलिस ने पीएसी के साथ कस्बे में सरताज और पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया, लेकिन सरताज न्यायालय में पेश हो गया।
विज्ञापन
जारचा कोतवाली प्रभारी रविंद्र राठी का कहना है कि सरताज न्यायालय में हाजिर हो गया है। हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन